शेख हसीना के बेटे साजिब वाजिद ने कहा कि बिना चुनी हुई यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से नियुक्त जजों और प्रॉसिक्यूटर्स ने इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल के जरिए से हास्यास्पद ट्रायल प्रक्रिया का संचालन किया। वाजेद ने इसे पॉलिटिकल स्टंट करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह यूनुस सरकार की ओर से अवामी लीग नेतृत्व को सताने के लिए एक और हमले का प्रतीक है।
24 दिसंबर 2024 - 10:01
समाचार कोड: 1516322
यह यूनुस सरकार की ओर से अवामी लीग नेतृत्व को सताने के लिए एक और हमले का प्रतीक है।
बांग्लादेश में भारी राजनेटिक उथल पुथल के बीच अब यूनुस सरकार ने भारत से मांग की है कि वह शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंप दे।
बांग्लादेश ने औपचारिक रूप से भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया है। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हसीना दिल्ली भागकर आ गई थीं। इस मामले पर अब शेख हसीना के बेटे का रिएक्शन सामने आया है।